मेडिकल कालेज के छात्रों ने सड़क पर उतर कर स्टाइपेंड की उठाई मांग

रीवा, एक देश एक स्टाइपेंड की मांग को लेकर रीवा में श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों ने सडक़ो पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया.

डॉक्टरों की सिर्फ एक ही गूंज है एक देश, एक स्टाइपेंड, प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि मध्य प्रदेश में मेडिकल इंटर्न्स को देश में सबसे न्यूनतम स्टाइपेंड दिया जा रहा है जो दूसरे राज्यों की तुलना में यह राशि बेहद कम है. दिन-रात मरीजों की सेवा करने वाले इन भावी डॉक्टरों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण उनका गुजारा करना मुश्किल हो रहा है. छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही ‘वन नेशन, वन स्टाइपेंड’ की मांग को मंजूर नहीं किया, तो स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी जाएंगी. ओपीडी बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी. विरोध स्वरूप छात्रों ने शहर में रैली निकाली. इसके पहले मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी शिकायत की. लेकिन समस्या का हल नही हुआ, जिसके कारण प्रदर्शन करना पड़ा.

Next Post

बैट्री चोरी के दो आरोपी लगे पुलिस के हाथ

Mon Aug 3 , 2026
रीवा, शहर के समान थाना क्षेत्र में बैट्री चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों से चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ में 25 से अधिक चोरी की […]

You May Like