
इंदौर। गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर शहर के ईसाई समाज ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को गहरी श्रद्धा और आस्था के साथ याद किया। इस अवसर पर पलासिया स्थित माता मरियम ग्रोटो सहित शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।
प्रार्थना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु यीशु के त्याग, प्रेम और मानवता के संदेश का स्मरण किया। इसके साथ ही क्रूस यात्रा क्रॉस प्रोसेशन भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ शामिल हुए।
पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और लोगों ने शांति, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश आत्मसात किया।
