अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, रामपुरा में शराबबंदी की मांग को लेकर तहसील में हंगामा

बेगमगंज: ग्राम पंचायत मजगांव सनी के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रामपुरा में अवैध रूप से बिकने वाली शराब के खिलाफ महिलाओं ने अपने बर्बाद होते परिवार से परेशान होकर मोर्चा खोल लिया है। गांव में शराबबंदी को लेकर महिलाएं लामबंद हो गई हैं। आज दर्जनों महिलाओं ने तहसील पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। एसडीएम सौरभ मिश्र को एक ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम सौरभ मिश्रा को दिए ज्ञापन में मांग की है कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ गांव में भविष्य में शराब की बिक्री ना हो इसको सख्ती से रोका जाए।
आदिवासी बाहुल्य ग्राम रामपुरा की दर्जनों महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके गांव में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से खुलेआम शराब बेचकर गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। गांव के बड़े आदमियों सहित बच्चे- बच्चे को शराब के नशे की लत लगा दी है जो बर्बाद हो रहे हैं।

महिलाओं द्वारा गांव में अवैध शराब बिकने का विरोध किया गया तो शराब बेचने वालों के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया गया और धमकी दी गई कि भविष्य में अगर शराब का दिया विरोध किया तो बर्बाद कर देंगे। महिलाओं का आरोप है कि उनके पति घर शराब पीकर आते हैं और  मारपीट कर  जबरन उनसे पैसे छीन कर शराब पीने के लिए ले जाते हैं। इसके पूर्वी भी उन्होंने तीन बार गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर आवेदन दिए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आज फिर वह अधिकारियों के पास इंसाफ की गुहार  लगाने आई है।
महिला स्वसहायता समूह अध्यक्ष शिव कुमारी ठाकुर ने बताया कि सभी महिलाओं द्वारा शराब के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए गांव में शराबबंदी करने का बीड़ा उठाया है क्योंकि शराब माफिया आए दिन गांव में विवाद करते हैं और धमकी देते हैं कि देखें कौन उनकी शराब बेचना बंद करवाता है ।कौशल्या भाई आदिवासी का आरोप है कि एक खेत पर मां बेटे घर बना कर रहते हैं और वहीं से धड़ल्ले से शराब बेंचते हैं । जिसके कारण गांव के पुरुषों सहित छोटे-छोटे बच्चे भी बर्बाद हो रहे हैं। गांव में पूरी तरह शराब बंदी कराने को लेकर  महिलाओं द्वारा समता सखी लोक अधिकार केंद्र बेगमगंज एवं एसडीएम बेगमगंज को ज्ञापन देकर गांव में तत्काल शराब बंदी कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि तत्काल अब शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो महिलाएं धरना प्रदर्शन करने को बात होगी।

Next Post

एसपी अगम जैन ने थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Wed Mar 18 , 2026
हरपालपुर: पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने हरपालपुर थाना परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया,इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ – सफाई व्यवस्था व थाने के आपराधिक रिकार्ड, दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया, एसपी ने ग्राम काकुनपुरा चौकी के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को […]

You May Like