हरपालपुर: पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने हरपालपुर थाना परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया,इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ – सफाई व्यवस्था व थाने के आपराधिक रिकार्ड, दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया, एसपी ने ग्राम काकुनपुरा चौकी के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए व मालखाने का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान एसपी आगम जैन ने पुलिस कर्मियों से कानून व्यवस्था की स्थिति और क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली,आपने कहा थाने में आने वाले फरियादियों को बेहतर माहौल मिलना चाहिए,साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर सतर्कता बरतने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए,इस अवसर पर नगर निरीक्षक संजय राय, काकुनपुरा चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह बागरी थाना स्टाफ और पुलिस बल मौजूद रहा,निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी।
