जबलपुर: गोराबजार थाना अंतर्गत भोंगाद्वार कुलाना मोहल्ला में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, चोर जेवर, नकदी चुराकर ले गए।
पुलिस ने बताया कि रामू यादव 24 वर्ष निवासी भोंगाद्वार कुलाना मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है उसका स्वंय का मकान ग्राम उमरिया भीटा टेमर में है जहां पर आना जाना करता है.
भाभी रोशनी यादव वहां रहती हैं परन्तु रात में अकेले होने के कारण भाभी रात में पास में ही रहने वाली नानी के घर सोने चली जाती है वह भीटा वाले घर में ताला बंद करके कुलाना मोहल्ला भोंगाद्वार वाले घर चला गया था एवं भाभी भी पड़ौस में चली गयी थीं। वह आया और मेन गेट का ताला खोल कर देखा तो मुुख्य दरवाजे का ताला टूटा था, अंदर कमरे में लोेहे की आलमारी का ताला टूटा था.
उसने भाभी एवं परिजनों केा बुलाया, भाभी ने चैक किया तो आलमारी के लॉकर में रखे सोने की बाली, चांदी की एक जोड़ी पायल, 1अंगूठी, नगदी 6 हजार रूपये गायब थे, उसके कमरे में आलमारी में रखी चांदी की 8 जोड़ी पायल, 3 खुचना, 2 चैन, एक जोड़ी पायल, सोने की एक नथनी, नगदी 10 हजार रूपये नहीं थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है उसे जानकारी मिली कि गांव के निकुंज कुमार पाण्डे एवं उनके घर के सामने बने मकान के ताले भी टूटे थे।
