
जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में 2 मोटर सायकल से पहुंचे आधा दर्जन नकाबपोशों ने एक युवक को रोकने के बाद उसका मोबाइल, नगदी 1500 रूपये मोटर सायकल लूट लिए, इसके बाद उसे मारने दौड़े तो युवक झाड़ियों में छिप गया और दहशत में पूरी रात झाड़ियों में ही गुजारी।
पुलिस ने बताया कि कुनाल बर्मन 20 वर्ष निवासी अनगढ़ महावीर मंदिर के सामने गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 8 बजे पड़वार होते हुये अपनी बड़ी मम्मी सरस्वती के यहां बघराजी घूमने के लिये मामा राजकुमार बर्मन गोरखपुर वालों की मोटर सायकल एमपी 20 एन पी 9217 से लगभग 9-30 बजे सचिन उपाध्याय के फार्म हाउस पहॅुचा। रोड के दाहिने तरफ प्रेमलीला फार्महाउस की तख्ती लगी है, वहां पर 2 मोटर सायकल एवं एक स्कूटी काले रंग की में 6 अज्ञात व्यक्ति खड़े थे। वह जैसे ही उनके सामने रोड पर पहुॅचा, सभी 6 अज्ञात व्यक्ति आवाज लगाकर बोले कि आप से मदद चाहिये, उसने मोटर सायकल रोका तो एक व्यक्ति ने उसकी गाडी की चाबी निकाल लिया और बोला कि तेरे पास मोबाइल पैसा जो हो सब निकाल, उसने कहा कि कुछ नहीं है तो एक लड़के ने उसकी पेंट की जेब में रखा एक मोबाइल, नगदी 1500 रूपये तथा मोटर सायकल भी लूट लिये। सभी व्यक्ति मुुंह में कपड़ा बांधे हुये थे, उसे मारने को हुये तो वह मोटर सायकल छोड़कर दौड़ लगाकर सचिन उपाध्याय के फार्म हाउस के पीछे झाडि़यों में छिप गया,पूरी रात झाडि़यों में छिपा रहा। सुबह पैदल 11 बजे बर्मन मोहल्ला बरेला अपनी बुआ वर्षा बर्मन के घर आया और बुआ एवं मामा को घटना की बात बताई।
