भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

न्यू चंडीगढ़, 14 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम ने रविवार को टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां अपना 150वां एकदिवसीय मैच खेलने उतरी भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि अपना 150वां महिला एकदिवसीय मैच जा रही हूं और उम्मीद है कि मैं इसे और भी सालों तक जारी रखना चाहूंगी। उन्होंने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी लग रही है और यही सबसे बड़ी वजह थी कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हम चार स्पिनर, एक तेज गेंदबाज और बाकी सभी बल्लेबाजों के साथ उतर रहे हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान अलिसा हीली: सच कहूं तो टॉस के नतीजे की मुझे ज्यादा चिंता नहीं है । मैं देखना चाहती हूं कि बाद में हालात कैसे रहते हैं, और उम्मीद है कि गेंद (रोशनी में) अच्छी तरह से ढल पाएगी। खेल से दूर छह महीने अच्छे रहे, यहां वापस आने के लिए उत्साहित हूं। हमें यह प्रारुप पसंद है, यह एक ऐसा प्रारुप है जिसका हम आनंद लेते हैं। हमारे लिए यह मौका मिलना बहुत अच्छा है, और उम्मीद है कि हम संयोजन बना पाएंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश:- प्रतीक रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, एन श्री चरणी, राधा यादव और क्रांति गौड़।

ऑस्ट्रेलिया एकादश: अलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ और मेगन शुट्ट।

Next Post

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत छोटी लाइन फाटक स्थित निजी अस्पताल में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया, उन्होंने चिकित्सकों पर आरोप लगाया।‌ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आक्रोशित […]

You May Like