मऊगंज में खाद के लिये मची मारामारी, प्रशासन के दावे झूठे

मऊगंज।मऊगंज जिले में खाद की मारामारी मची हुई है, किसानो को खाद नही मिल रही है. खुले आसमान के नीचे तडक़े 4 बजे से किसान कतार में खड़े हो जाते है और शाम तक उन्हे यूरिया खाद नही मिलती. मऊगंज प्रशासन के दावे झूठे साबित हो रहे है. खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री का घेराव भी किया और गिरफ्तारी दी. बावजूद इसके खाद की व्यवस्था नही सुधर रही है. सहकारी समितियो में खाद नही मिल रही है. वही विपणन संघ के डबल लाक केन्द्रो में भी खाद की लचर व्यवस्था के चलते किसानो को परेशानी हो रही है. स्थानीय नेताओं ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है. पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने का दावा प्रशासन कर रहा है. बावजूद इसके समितियों में खाद नही मिल रही है. किसानो की धान की फसल खाद के अभाव में सूख रही है. लेकिन प्रशासन खाद की व्यवस्था नही बना पा रहा है.

Next Post

रचाई सगाई, लूटी आबरू, लाखो ऐंठकर शादी से किया इन्कार 

Wed Sep 10 , 2025
जबलपुर।‌ फॉरेस्ट विभाग में पदस्थ महिला से सगाई करने के बाद एक युवक ने आबरू ली और लाखो रूपये ऐंठ लिए इसके बादशादी से इन्कार कर दिया‌। मामले की शिकायत पीड़िता ने सीएसपी भगत सिंह गठोरिया से की। आरोप है है कि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत रमेश गौंड उससे सगाई […]

You May Like