त्रिनिदाद- टोबैको पहुंचे मोदी, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

पोर्ट ऑफ स्पेन/नयी दिल्ली 04 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा दूसरे चरण में गुरुवार देर रात घाना से त्रिनिदाद- टोबैको पहुंचे।

पोर्ट ऑफ स्पेन के हवाई अड्डे पर श्री मोदी के स्वागत के लिए त्रिनिदाद- टोबैको की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। श्रीमती बिसेसर ने गहरे नीले रंग की साड़ी पहन रखी थी और उन्होंने श्री मोदी को पुष्प देकर स्वागत किया। विशेष विमान से उतरने कर श्री मोदी ने अपने सम्मान में प्रस्तुत सलामी गारद का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वहां विशेष रूप से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

श्री मोदी को जिस होटल में ठहराया गया है, वहां उनके स्वागत के लिए त्रिनिदाद- टोबैको में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहां प्रधानमंत्री से मिलने के लिए त्रिनिदाद- टोबैको के कई वरिष्ठ मंत्री भी उपस्थित थे।

Next Post

नीट-यूजी 2025 परिणाम को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

Fri Jul 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल के विभिन्न स्नातक पाठक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट- यूजी) 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम को चुनौती देते हुए दाखिले के लिए शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने की मांग […]

You May Like