जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार किया

इंदौर. देपालपुर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो जिलाबदर होने के बाद भी थाना क्षेत्र में घुम रहा था. जिला पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देपालपुर पुलिस ने जिला निष्कासन आदेश का उल्लंघन कर रहे आरोपी बाबूलाल चौहान को गिरफ्तार किया है. आरोपी को इंदौर व आसपास के सीमावर्ती जिलों जैसे उज्जैन, देवास, धार, खण्डवा से 6 माह के लिए निष्कासित किया था, बावजूद इसके वह 16 मई को देपालपुर क्षेत्र के आगरा चौराहा पर घूम रहा था.

Next Post

CM की अगुवाई में तिरंगा यात्रा शुरू

Fri May 16 , 2025
इंदौर। अपूर्व उत्साह और विभिन्न समाजों तथा सामाजिक संगठनों की भागीदारी के बीच इंदौर के बड़ा गणपति से शुरू तिरंगा यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव व अन्य प्रमुख नेता । Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like