जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत नुनजा में बहन से प्रेम विवाह करने से नाराज होकर भाई ने युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नुनजा गांव का रहने वाला गणेश वंशकार पिता रामस्वरूप वंशकार करीब एक साल पहले उसी गांव के साहिल चौधरी 22 वर्ष, पिता रामदास चौधरी की बहन के साथ चला गया था, दोनों ने शादी रचा ली थी। इस विवाह से लड़की का भाई साहिल चौधरी नाराज चल रहा था। जब गणेश वंशकार मुक्तिधाम रोड पर था, इसी दौरान साहिल चौधरी वहां पहुंचा और उसने पुरानी रंजिश को लेकर गणेश पर चाकू हमला कर दिया, गला भी दबाया जिससे गणेश की मौके पर ही मौत हो गई।
Next Post
युवक के दोस्तों ने गोली मारकर की हत्या
Sun Sep 20 , 2026
भोपाल: निशातपुरा इलाके में रविवार की सुबह एक युवक की उसकी दो दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात करने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक तासी नाम का युवक रविवार की सुबह अपने दोस्तों अलीम […]

You May Like
-
2 years ago
खेतों में नरवाई जलाने पर होगी कार्रवाई- कंषाना