जेठानी और ननद ने देवरानी की पिटाई की, दांतों से काटा और मंगलसूत्र तोड़ा

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की उसकी जेठानी और ननद ने मिलकर पिटाई कर दी. झूमाझटकी के दौरान दोनों ने महिला को दांतों से काट लिया और उसका मंगलसूत्र भी तोड़ डाला. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का केस दर्ज किया है.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि घटना पलहर नगर की है. फरियादी प्रियंका कुशवाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जेठानी नेहा ने उसका थैला घर के सामने फेंक दिया था. जब उसने कारण पूछा तो नेहा ने गाली-गलौज शुरू कर दी.

इसी दौरान ननद सुषमा भी वहां पहुंची और झगड़ा बढ़ गया. प्रियंका ने बताया कि सुषमा ने उसका हाथ पकड़कर नीचे खींच लिया और झूमाझटकी करने लगी. इसी दौरान दोनों ने उसे दांतों से काटा, जिससे दोनों कलाई पर घाव हो गए, वहीं चेहरे पर नाखून के निशान भी आ गए. हाथापाई में प्रियंका का मंगलसूत्र टूट. पुलिस ने नेहा और सुषमा कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण घरेलू आपसी रंजिश बताया जा रहा है.

Next Post

मोबाइल पर बात करते वक्त निर्माणाधीन भवन से गिरे सिक्युरिटी गार्ड कि मौत

Mon Oct 20 , 2025
इंदौर: सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन से गिरने पर एक सिक्युरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई. मामले में पुलिस जांच कर रही है.गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेश पिता नारायण राव निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है. […]

You May Like