
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बड़खेरा में आज एक युवक पर गाड़ी क्रमांक 12182 दयोदय एक्सप्रेस धड़धड़ाते हुए गुजर गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और किन परिस्थितियों में वह ट्रेन से कटा इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
