विश्व ध्यान दिवस पर आज रात्रि दो लाख लोग करेंगे ध्यान

ग्वालियर: विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर को रात्रि में ग्वालियर में हार्टफुलनेस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक साथ दो लाख लोग ध्यान करेंगे। वहीं विश्वभर में आयोजित होने वाले आयोजनों में एक साथ करोड़ों लोगों के ध्यान करने का अनुमान लगाया जा रहा है।यह वैश्विक ध्यान कार्यक्रम हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक एवं रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष के विश्व मार्गदर्शन में होगा।

हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय एवं विश्व के सबसे बड़े ध्यान केंद्र कान्हा शांति वन (तेलंगाना) में मुख्य समारोह होगा तो ग्वालियर में दो लाख से अधिक लोग वर्चुअल माध्यम से ध्यान करेंगे। इस आयोजन के लिए मध्य प्रदेश में अब तक 10 लाख से अधिक नागरिकों का पंजीकरण हो चुका है।
रात्रि 8 बजे से होगा ध्यान का आयोजन
आज 21 दिसंबर को रात्रि 8 बजे से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश से लाखों साधक यूट्यूब के माध्यम से आयोजित निःशुल्क वैश्विक ध्यान सत्र में जुड़ेंगे। इसमें भाग लेने के लिए किसी पूर्व अनुभव की आवश्यकता नहीं है। केवल 20 मिनट का यह ध्यान मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवन दृष्टि की दिशा में प्रभावी है।

Next Post

ग्वालियर मेले में दिखेगा बीएसएफ का हॉर्स एवं डॉग शो

Sun Dec 21 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार सीमा सुरक्षा बल द्वारा हार्स एवं डॉग शो की प्रस्तुति दी जाएंगी। मेला प्राधिकरण को बीएसएफ की ओर से कार्यक्रम के आयोजन की सहमति प्राप्त हो चुकी है। ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार अनेक प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इनमें […]

You May Like