छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार: तीन नए मंत्रियों की शपथ लेने की संभावना

रायपुर, 19 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में बुधवार को तीन नए मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है जिसके बाद मंत्रिमंडल सदस्यों की कुल संख्या 14 हो जायेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल तीन नए मंत्री राजभवन में शपथ ले सकते हैं। इनमें अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

कैबिनेट विस्तार के साथ ही पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी तैयारी है। वहीं, कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में तेज है।

कल रात विधायक गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और मौजूदा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक विजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से सीएम हाउस में मुलाकात की। इसके बाद से अटकलें और तेज हो गयी हैं।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद संघ, सत्ता और संगठन की संयुक्त बैठक होगी। इसी बैठक में अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

कैबिनेट विस्तार से सत्ता संतुलन साधने और क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रियों का चयन किया जाएगा।

 

Next Post

मेटेवानी खवासा चेकपोस्ट पर युवक की मौत, चेकपोस्ट बंद करने की मांग

Tue Aug 19 , 2025
सिवनी: विकासखंड कुरई अंतर्गत बीती रात सिवनी जिले के मेटेवानी चेकपोस्ट पर RTO की अवैध वसूली के लिए हुए ट्रैफिक जाम से एक और निर्दोष की जान जाने का आरोप ग्रामवासियों ने लगाते हुए चेकपोस्ट बंद किये जाने की मांग मंगलवार को की। जिसके विरोध में निम्न मांगों के पर […]

You May Like