शिप्रा में डूबे युवक की शाम तक नहीं हुई पहचान

उज्जैन। गऊघाट शिप्रा नदी में शुक्रवार सुबह 6 बजे एक युवक डूब गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया और ढाई घंटे की तलाश के बाद युवक का शव बाहर निकाल लिया गया। शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि गऊघाट शिप्रा नदी में एक युवक को लोगों ने डूबता देख तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू कराई लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया 2 घंटे की तलाश के बाद युवक का शव बाहर निकल गया। आसपास के लोगों से उसकी पहचान के प्रयास किए गए लेकिन किसी ने भी उसे नहीं पहचाना। पुलिस ने आसपास के थानों से भी संपर्क किया लेकिन शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। पहचान होने और परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Next Post

देश की एकता और अखण्डता के लिए सरदार पटेल सदियों तक रहेंगे याद

Fri Oct 31 , 2025
सीहोर।भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम वर्मा के विशेष आतिथ्य में मनाई गई. इस मौके पर ओम वर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन […]

You May Like