जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में स्कर्पियों की टक्कर से एक्टिवा सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अभिषेक गर्ग 40 वर्ष निवासी गोपाल विहार दमोहनाका कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त अमन साहू, शिवम नेमा के साथ उसकी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेड ई 2862 से पंजाब बैंक कालोनी से बल्देवबाग तरफ जा रहे थे.
,एक्टिवा वह चला रहा था, हम लोग चेरीताल मीरा भवन अवस्थी ट्रांसपोर्ट के पहले पोल नम्बर 34 के पास मोड़ में पहॅुचे तभी बल्देवबाग तरफ से आ रही स्कार्पियो क्रमांक एमपी 21 सीए 4038 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दिया जिसमे तीनों एक्टिवा सहित रोड़ पर गिर गये जिससे तीनों को चोटें आ गई।
