बिना अनुमति कॉलेज परिसर में फाग उत्सव मना, प्राचार्य पर प्रकरण दर्ज

इंदौर. भंवरकुआ क्षेत्र स्थित एक कॉलेज परिसर में बिना प्रशासनिक अनुमति फाग उत्सव आयोजित करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने संबंधित धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला भंवरकुआँ थाना क्षेत्र का है. थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि खंडवा नाका परिसर स्थित महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज परिसर में फाग उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आयोजन के संबंध में तस्दीक की. पुलिस द्वारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर से कार्यक्रम की अनुमति के संबंध में जानकारी मांगी गई. जांच के दौरान यह सामने आया कि आयोजन के लिए थाना या वरिष्ठ कार्यालय से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

छतरपुर में होली की धूम बाजारों में सजी रंग-गुलाल की दुकानें

Mon Mar 2 , 2026
छतरपुर। जिले में होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और तरह-तरह की होली सामग्री से दुकानें सज गई हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए कार्टून डिजाइन वाली पिचकारियां और रंगीन गुब्बारे खास तौर पर उपलब्ध हैं। मिठाई […]

You May Like

मनोरंजन