सतना:लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की शताब्दी जयंती पर भारत विकास परिषद मातृ शक्ति ने संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय आई टी आई कॉलेज में किया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में अनीता ताम्रकार ने देवी अहिल्या बाई द्वारा मंदिरों के जीर्णोद्धार पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मातृ शक्ति में प्रमुख रूप से श्रीमती क्रांति जैन, कोषाध्यक्ष सोनिया खण्डेलवाल, नीति जैन, अनीता ताम्रकार, अनमोल केशरवानी रही। कॉलेज की समस्त टीचर्स और विद्यार्थियों का पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
