शुरूआती कारोबार में शेयर बाजारों में मामूली तेजी

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) विदेश से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी देखी गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 141.32 अंक की गिरावट के साथ 81,574.31 अंक पर खुला। हालांकि कुछ ही देर बाद यह हरे निशान में चला गया और खबर लिखे जाते समय 47.64 अंक ऊपर 81,763.27 अंक पर रहा।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 22.40 अंक गिरकर 25,034.50 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी हरे निशान में था और 0.08 प्रतिशत यानी 20.75 अंक ऊपर 25,077.65 अंक पर था।

एफएमसीजी, धातु, आईटी, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों की कंपनियों में लिवाली का जोर रहा जबकि निवेशकों ने ऑटो कंपनियों में बिकवाली की। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयर हरे निशान में थे जबकि टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और टीसीएस के शेयरों में गिरावट थी।

 

Next Post

उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का मोदी करेंगे उद्घाटन

Thu Sep 25 , 2025
ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में गुरुवार से उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ होने जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। श्री मोदी ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट कुछ ही देर में पहुंचेंगे जहां उत्तर […]

You May Like