भाजपा उमरिया के जिला पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से उमरिया जिले के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक मजबूती और आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से नई जिला समिति का गठन किया गया है।

घोषित समिति में आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री तथा तीन महामंत्री बनाए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपेक्षा जताई है।प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से जिले में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठनात्मक कार्यों में समन्वय बेहतर होगा।

Next Post

ग्वालियर की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, आईएसबीटी पर चार्ज होंगी एक साथ 20 बसें

Sat Dec 27 , 2025
ग्वालियर: शहर में वर्ष 2026 में 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी। इन बसों के आने से आईएसबीटी बस स्टैंड तक यात्रियों को पहुंचने के लिए आसानी से साधन मिल सकेगा। इसके लिए स्मार्ट और आधुनिक बस ई-बस स्टैंड बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही इन […]

You May Like