गाजा अस्पताल पर इजरायली ‘डबल-टैप’ हमले में पांच पत्रकारों की मौत

दुबई, 26 अगस्त (वार्ता) गाजा के एक अस्पताल पर दो इजरायली हमलों में पाँच पत्रकारों, चिकित्साकर्मियों और अन्य लोगों की मौत के बाद इज़रायल नेतृत्व की जोरदार निंदा हो रही है।
सीएनएन की एक रिपोर्ट में फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि सोमवार को किये गये हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि इज़रायल ने खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल पर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर लगातार हमले किए। नासिर अस्पताल ने बताया कि “कुछ ही अंतराल पर किये गये दो हमलों” में पत्रकार, स्वास्थ्यकर्मी और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के लोग मारे गए, जो शुरुआती हमले के बाद घटनास्थल पर पहुँचे थे।

इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बाद में पत्रकारों और वहां पहुुंचने वाले लोगों के इन हमलों के मारे जाने की बात स्वीकार की और उनकी मौतों को एक “दुखद दुर्घटना” बताया।
अस्पताल के प्रवक्ता और नर्सिंग प्रमुख डॉ. मोहम्मद साकर ने बताया कि उन हमलों में पाँच पत्रकार और चार स्वास्थ्यकर्मी मारे गये।
इन पत्रकारों में अल जज़ीरा के कैमरामैन मोहम्मद सलामा, रॉयटर्स के लिये काम करने वाले हुसाम अल-मसरी, इस पूरे युद्ध के दौरान एसोसिएटेड प्रेस (एपी) और अन्य मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकीं मरियम अबू दग्गा और स्वतंत्र पत्रकार मोआथ अबू ताहा और अहमद अबू अज़ीज़ शामिल हैं। गाज़ा के नागरिक सुरक्षा संगठन ने कहा कि हमले में उसके एक कर्मचारी की भी मौत हो गई।
इज़रायली हमलों में अस्पताल की एक बालकनी को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल पत्रकार खान यूनिस का ऊपर से नज़ारा देखने के लिए करते थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल पर पहला हमला नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल पर हुआ, जिसके कुछ देर बाद दूसरा हमला हुआ जिसमें एम्बुलेंस कर्मी और आपातकालीन कर्मचारी निशाना बने।

Next Post

स्पेसएक्स ने किया स्टारशिप का प्रक्षेपण रद्द

Tue Aug 26 , 2025
लॉस एंजिल्स, 26 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने प्रतिकूल मौसम के कारण सोमवार को अपने शक्तिशाली स्टारशिप रॉकेट का 10वां उड़ान परीक्षण रद्द कर दिया। शुरुआत में प्रक्षेपण टेक्सास में कंपनी की स्टारबेस सुविधा से रविवार के लिए निर्धारित थी लेकिन इसमें समस्या आने के कारण स्थगित […]

You May Like