कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र पावर हाउस रोड पर दिनदहाड़े एक स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह पूरी घटना वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक नकाबपोश चोर बेहद बेखौफ अंदाज में कुछ ही मिनटों के भीतर बाइक लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है।
फुटेज में साफ दिख रहा है कि व्यस्त ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही के बावजूद नकाबपोश चोर ने बड़ी चालाकी से बाइक का लॉक तोड़ा और उसे पार कर दिया।
पीड़ित की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
Next Post
देशभर में बारिश का कहर, डोडा में बादल फटा, मुंबई में रिकॉर्ड बारिश, वायनाड में भूस्खलन
Tue Jul 7 , 2026
लोकेशन: जम्मू-कश्मीर | महाराष्ट्र | केरल देश के कई राज्यों में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और जलभराव जैसी स्थिति बन गई है, जबकि प्रशासन राहत और […]

You May Like
-
5 months ago
कोहरे के साथ सुबह, दिन में धूप-बादलों की आंख मिचौली
-
6 months ago
एक्सीडेंट में युवक की मौत