आदित्य प्रताप यादव एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

उलानबटार (मंगोलिया) 02 अप्रैल (वार्ता) भारतीय बॉक्सर आदित्य प्रताप यादव ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों के 65किग्रा भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। आज यहां खेले गये मुकाबले में आदित्य ने सऊदी अरब के मूसा अलहवसाव को 5-0 से हराया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लोह मदामिनोव से होगा। अब तक, विश्वनाथ सुरेश (पुरुष 50किग्रा), सचिन (पुरुष 60किग्रा), प्रिया (महिला 60किग्रा), प्रीति पंवार (महिला 54किग्रा) और दीपक (पुरुष 70किग्रा) ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में अपने शुरुआती दौर के मुकाबले जीत लिए हैं। जादुमणि सिंह (पुरुष 55किग्रा) टूर्नामेंट में अपना मैच पहले ही हार गए थे।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले, ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75किग्रा) और पूर्व विश्व चैंपियन निखत जरीन (51किग्रा) को उनके शुरुआती दौर में ‘बाय’ (सीधे अगले दौर में प्रवेश) दिया गया था। मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा और जैस्मीन लंबोरिया, साथ ही ओलंपियन पूजा रानी भी भारत की टीम का हिस्सा हैं और वे बाद में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

Next Post

अधारताल-गोहलपुर में चाकूबाजी, तीन घायल

Thu Apr 2 , 2026
जबलपुर। अधारताल और गोहलपुर थाना क्षेत्रों में शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर हुई चाकूबाजी की दो वारदातों में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार अधारताल थाना अंतर्गत बांदा […]

You May Like