धर्मायतन पहुंची भव्य पालकी यात्रा

आज मनोहारी वेदी पर विराजमान होंगे जिनबिंब

जबलपुर। श्री दिगंबर जैन वीतराग विज्ञान मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में गुरुवार को श्रीजी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई जो बड़ा फ़ुआरा पायल वाला मार्केट स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिनालय से गोल बाजार स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिनालय धर्मायतन पहुंची जहां बड़ी संख्या में श्रावकगणों ने श्रीजी का भव्य अगुवानी की।

फेडरेशन के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन एवं नितिन जैन ने बताया कि आज शुक्रवार को मूल वेदी पर इन जिनबिम्बों की प्रतिष्ठा होगी जिसमें प्रातः7 बजे से अभिषेक करने के पश्चात विधि विधान के बाद मूल प्रतिमाओं का वेदी पर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधानकर्ता परिवार आतम जैन एवं समस्त जैन धर्मालंबियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार जैन, डॉ मनोज जैन, ब्रह्मचारी श्रेणिक जैन, जिनेंद्र जैन की विशेष उपस्थिति रहेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक जैन, जैन युवा फेडरेशन अध्यक्ष संजय जैन सहित अनुभव जैन दिगम्बर, अंकित जैन दिगम्बर, विशाल जैन, निशांत जैन सहित कार्यक्रम का संचालन पंडित विराग शास्त्री एवं मंगलार्थी अनुभव जैन द्वारा किया जाऐगा जिसमें सकल जैन समाज से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील मंडल एवं फेडरेशन द्वारा की गई है।

Next Post

कढ़ाई का खौलता तेल उड़ेला, तीन झुलसे 

Fri Feb 21 , 2025
  मेला के दौरान दो पक्ष भिड़े, मची भगदड़, आधा दर्ज घायल   जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत भीटा में चल रहे मेला के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला करते हुए मारपीट कर […]

You May Like