पेंशन, राशन कार्ड पर्ची बंद करने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

इंदौर: आज शहर के बुजुर्गो की पेंशन और राशन कार्ड की पर्ची बंद करने को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन ने बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुई.
आज संभागायुक्त कार्यालय पर शहर कांग्रेस और नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल ने पेंशन और राशन कार्ड पर्ची बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन किया. इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शहर के बुजुर्गो और महिलाएं भी शामिल हुई, जिनकी पेंशन गलत तरीके से बंद कर दी गई है. इसके साथ गरीब परिवारों के सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे जिनका फ्री राशन बंद हो गया है.

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में बुजुर्गों के नाम पेंशन पाने वालों की सूची से हटा दिए गए हैं. गरीबों के नाम भी मुफ्त में राशन प्राप्त करने वाले नागरिकों की सूची से हटा दिए गए हैं. यह षड्यंत्र जिन नागरिकों के साथ किया गया और उन्हें इस बारे में कोई सूचना भी नहीं दी गई. ध्यान रहे कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में बुजुर्गों को हर महीने पेंशन मिलती थीं.

बुजुर्गो को बिना बताएं नगर निगम ने पेंशन सूची से उनके नाम हटा दिए. प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, दीपू यादव, पिंटू जोशी, रघु परमार, राजेश चौकसे, जय हर्डिया, नकुल पाटोदी, अमन बजाज, शेख अलीम, कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद राजू भदौरिया, रफीक ख़ान, कुणाल सोलंकी, सेफ़ू वर्मा, यशस्वी अमित पटेल, अनसाफ़ अंसारी, अनवर दस्तक, रूबीना ख़ान, सुदामा चौधरी, अमित पटेल मौजूद थे. अंत में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाली मिमरोट और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा डांगरे ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

चक्काजाम करेंगे आंदोलन
चौकसे ने पेंशन राशि बढ़ाकर 1500 रुपए करने की मांग करते हुए बताया कि पेंशन उन्हीं लोगों को मिलेगी. चौकसे ने कहा सरकार द्वारा गरीब नागरिकों को मुफ्त का राशन दिया जाता है. पिछले 6 महीने के दौरान बहुत सारे राशन कार्ड बंद कर दिए गए है. ऐसे लोगों की संख्या शहर में हजारों की तादाद में है.
चौकसे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो महीने में पेंशन और राशन चालू नहीं किया गया, तो कांग्रेस के द्वारा शहर में चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा

Next Post

एआई फिल्म "कौर वर्सेज कोर" में डबल रोल में नजर आयेंगी सनी लियोनी

Fri Sep 26 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर फिल्म कौर वर्सेज कोर में डबल रोल में नजर आयेंगी। सनी लियोनी इन दिनों एक एआई फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आने वाली हैं।सनी लियोनी की फिल्म का नाम ‘कौर वर्सेज […]

You May Like