शिवपुरी जिले में पहली बार अब ग्रेनाइट की खदानें भी शुरू

शिवपुरी। पत्थर व फर्शी के लिए देशभर में विख्यात शिवपुरी जिले में अब ग्रेनाइट की खदानें भी संचालित होंगी और एक बड़े वर्ग को इसमें रोजगार मिलेगा। जिले के नरवर स्थित मगरौनी के पास ग्राम विची में 4 हेक्टेयर की एक खदान शुरू हुई है, जिसमें से ग्रेनाइट पत्थर निकल रहा है। इस खदान का 20 साल के लिए अनुबंध हुआ है। शिवपुरी जिले में यह पहली बार है जब यहां पर कोई खदान ग्रेनाइट की चालू हुई है। इस खदान को लेकर पिछले दो साल से तैयारी चल रही थी। इस तैयारी के दौरान ही माइनिंग विभाग ने लीज संचालक के साथ मिलकर इस खदान से निकले ग्रेनाइट को टेस्टिंग के लिए भेजकर इस खदान को शुरू किया है। इस खदान की लीज कराने के लिए लीज धारक ने शासन को 20 लाख रुपए 20 साल के अनुबंध के लिए दिए है तो वही माइनिंग विभाग को भी इस खदान से रॉयल्टी के रूप में मिलने वाली राशि से आय होगी।

Next Post

ग्रेसिम विहार में बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ियों के कांच तोड़े

Fri Feb 6 , 2026
ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र स्थित ग्रेसिम विहार कॉलोनी में आज तड़के बाइक सवार बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों के कांच तोड़ डाले। पुलिस इन उपद्रवी बदमाशों की तलाश कर रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like