जाली पर जमा हो रहा टूटा छज्जा, राहगीरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

इंदौर:शहर के सबसे व्यस्त और ऐतिहासिक क्षेत्र राजवाड़ा में एक इमारत लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है. आईसीआईसीआई बैंक के ठीक सामने स्थित इस इमारत के टूटते छज्जे से बचाव के लिए सुरक्षा के मद्देनज़र छज्जे को जाली लगा कर टूटते छज्जे सुरक्षित किया गया है लेकिन अब वही जाली नए खतरे की वजह बनती दिखाई दे रही है.

इमारत के छज्जे से टूटकर गिर रहा कंक्रीट और मलबा जाली पर जमा होता जा रहा है. यदि यह भार जाली की क्षमता से अधिक हो गया, तो उसके टूटने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसी स्थिति में नीचे से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं. राजवाड़ा जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं.

ऐसे में जिम्मेदार विभागों को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए. यदि समय रहते छज्जे और जाली की स्थिति नहीं सुधारी गई, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. जर्जर छज्जे की मरम्मत या उसे सुरक्षित तरीके से हटाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

सूचना पत्र जारी करेंगे
भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि जर्जर स्थिति होने पर उसे छज्जे को हटाने के लिए संबंधित हो सूचना पत्र जारी करेंगे कि वह स्वयं छज्जे का हिस्सा हटा लें या फिर नगर निगम उस हिस्से को हटाने की कार्रवाई करेगा.

Next Post

पहले बताओ लौटाने का आधार,फिर देंगे मंदिरों के लिए उधार

Sat Jun 27 , 2026
उज्जैन: घर बेचकर तीर्थ करने की कहावत अब पुरानी हो गई है, नया दौर है नई उमंग है और अब है विकास की नई कहानी… ऐसे मे सिंहस्थ के तहत मंदिरों के निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य का जिम्मा नए सिरे से उठाने की कवायद शुरू की गई है, जिसमें टेंपल […]

You May Like