राजा मर्डर: फोन- गहनों और अन्य वस्तुओं के सुराग जुटाने में लगी पुलिस

इंदौर. चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की एक टीम अब उस मोबाइल फोन की तलाश में जुटी है जिसे आरोपी सोनम पीछे छोड़ गई थी. पुलिस को शक है कि यही फोन हत्या की गुत्थी को पूरी तरह सुलझा सकता है. फोन के साथ कुछ आभूषण और अन्य सामान भी गायब हैं, जिनकी बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है.

ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने मीडिया को बताया कि वह मोबाइल और बाकी सामान सोनम के कब्जे में था, जिसे उसने वारदात के बाद किसी स्थान पर छिपा दिया या फेंक दिया है. पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी से हत्या की साजिश, शामिल अन्य लोगों और संभावित कारणों को लेकर ठोस सुराग मिल सकते हैं. पुलिस फिलहाल तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, वहीं पूछताछ के जरिए भी जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर सामान कहां गायब हो गया.

Next Post

ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को लेकर हुई चिंतन बैठक 

Fri Jun 20 , 2025
झाबुआ। पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस समस्या के लिए झाबुआ का सामाजिक महासंघ भी नवाचार के माध्यम से इसमें अपनी आहुति प्रदान कर रहा है, पिछले 4 वर्षों में सामाजिक महासंघ की और से विभिन्न […]

You May Like