माधव कॉलेज में हर्षोल्लास से मना पतंगोत्सव

ग्वालियर। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में आज सांस्कृतिक समिति, माधव महाविद्यालय द्वारा “पतंगोत्सव” का कार्यक्रम मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीना उपाध्याय अध्यक्ष, हिन्दी अध्ययन मण्डल, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर रहीं। उन्होंने बताया कि सूर्य के अपने पुत्र शनि के घर में प्रवेश का उत्सव है मकर संक्रान्ति। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति उत्सव प्रिय है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है मकर संक्रान्ति। इस अवसर पर विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई जिसमें प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की । मेच बॉक्स प्रतियोगिता में डॉ. संगीता अग्रवाल एवं डॉ. दीपक शिंदे ने प्रथम स्थान, कुर्सी दौड़ में मुलायम सिंह ने प्रथम एवं नंदिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगारंग कार्यक्रम में भजन, फिल्मी गीत, कहानी, कविता , चुटकुले इत्यादि प्रस्तुतियां हुई, जिसकी शुरुआत शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मनोज अवस्थी एवं डॉ. कौशलेंद्र अवस्थी ने श्री राम के भजन से की, प्राचार्य ने भारतीय पारंपरिक विवाह के समय गाए जाने वाले बुंदेली लोकगीत की झलक अपनी प्रस्तुति द्वारा दी। सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. विकास शुक्ल, श्रीमती प्रेक्षा नाईक, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ संतोष शर्मा, डॉ. निवेदिता पांचाल ने गीत गाए, डॉ संगीता अग्रवाल, डॉ योजना तिवारी, पुलंदर सिंह एवं कस्तूरे ने राष्ट्रभक्ति से ओत – प्रोत भजन प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में डॉ. मंदाकिनी शर्मा, डॉ दीप्ति नारंग ने कविताएं प्रस्तुत कीं। डॉ. राकेश करहेरिया, दीप सिंह तोमर इत्यादि प्राध्यापकों ने कहानी एवं चुटकुले सुनाए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. रूपाली गोखले ने राग भैरवी में भजन प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ.योजना तिवारी ने आभार तथा संचालन प्रो. प्रेक्षा नाईक ने किया।

Next Post

मप्र को विकास की महासौगत: विदिशा से गडकरी का एलान, 1 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

Sat Jan 17 , 2026
भोपाल। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमारे लिए सिर्फ स्वप्न नहीं, एक संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरा देश एकजुट और एकमत होकर काम कर रहा है। हम सब मिलकर 2047 तक […]

You May Like