चावल, चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये जबकि गेहूं में कमोबेश टिकाव की स्थिति रही। चीनी में भी नरमी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 13 रुपये टूटकर 3,829 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,857 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटा आठ रुपये महंगा हुआ। दाल-दलहनों में चना दाल औसतन 55 रुपये और मसूर दाल 45 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। तुअर दाल भी 35 रुपये टूट गयी। मूंग दाल और उड़द दाल के दाम 10-10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 98 रुपये और वनस्पति 76 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल की कीमत 28 रुपये और सोया तेल की दो रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मूंगफली तेल 114 रुपये और सूरजमुखी तेल दो रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 22 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। वहीं, चीनी में पांच रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

Next Post

रिलायंस को उम्मीद, नये साल में सुलझेगा 24.7 करोड़ डॉलर का विवाद

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नये साल में केजी बेसिन पर सरकार के साथ 24.7 करोड़ डॉलर का विवाद सुलझने की उम्मीद जतायी है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस विवाद अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अंतिम चरण में है और साल 2026 में इस पर फैसला […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।