अमेरिक रयान हेल्ड ने प्रतिस्पर्धी तैराकी से लिया संन्यास

वॉशिंगटन 06 अगस्त (वार्ता) दो ओलंपिक स्वर्ण पदक और चार विश्व चैंपिनशिप जीतने वाले अमेरिका के रयान हेल्ड 30 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धी तैराकी से संन्यास ले लिया हैं।

फ्रीस्टाइल तैराक रयान हेल्ड मंगलवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “जीवन भर के सफर के लिए तैराकी का शुक्रिया। जब मैंने 2001 में स्प्रिंगफील्ड वाईएमसीए में शुरुआत की थी, तब मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरे लिए क्या-क्या होगा। लगभग एक चौथाई सदी बाद, मैं खुशी से कह सकता हूँ कि तैराकी ने मुझे छह से सात महाद्वीपों, 20 से अधिक देशों, दो ओलंपिक, चार विश्व चैंपियनशिप तक पहुँचाया और सबसे महत्वपूर्ण बात, मुझे आजीवन दोस्त दिए।”

उल्लेखनीय है कि हेल्ड ने रियो ओलंपिक 2016 और पेरिस ओलंपिक 2024 में चार गुणा चार सौ फ्रीस्टाईल रिले टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

 

Next Post

मप्र सरकार ने खो-खो खिलाड़ी सचिन भार्गव को विक्रम पुरस्कार से किया सम्मानित

Wed Aug 6 , 2025
नयी दिल्ली/भोपाल, 08 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने खो-खो खिलाड़ी सचिन भार्गव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित विक्रम पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया है। भार्गव ने खो-खो विश्व कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह उन 11 खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें […]

You May Like