सिंगरौली: माड़ा थाना क्षेत्र के सुलियरी में आज दिन रविवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।उक्त सड़क हादसा में एक बार फिर लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक युवक सड़क पर गिर पड़ा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रैक्टर उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया।
घटना इतनी भयावह थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटे लाल सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी नया टोला, चांदनी बिहारपुर के रूप में हुई है, मृतक माड़ा से अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही पर रोक नहीं लगाई गई तो ऐसे हादसे लगातार होते रहेंगे।
