सिंगरौली: पुलिस चौकी क्षेत्र बरका के गन्नई गांव में जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही दबंगों ने एक प्रौढ़ व्यक्ति को लाठी एवं डण्डे से पीट-पीट कर अधमरा करते हुये मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। उक्त घटना को लेकर मृतक के परिवार में आरोपियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गन्नई निवासी बनवारीलाल बियार पिता रामप्रसाद बियार उम्र 38 वर्ष से परिवार के बीच जमीनी विवाद चल रहा था कि सोमवार की शाम 4 बजे जागमती बियार के नाती रिकेश बियार, दिनेश बियार दोनों निवासी परसदेही ने लाठी से पीट-पिटने लगे।
इतने में लल्लू बियार निवासी जोबगढ़ के दो पुत्र एवं पत्नी जागमती की पुत्री एवं पुत्र निवासी बघबुढ़वा ने मारपीट एवं धक्कामुक्की करने लगे। हल्ला-गुल्ला एवं शोरशराबा पर सुदीश बसोर घटना स्थल पहुंच बीच बचाव किया, तब तक में बनवारीलाल बियार खून से लथपथ हो चुका था। 112 डायल के माध्यम से बनवारीलाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई लाया गया। जहां चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए रवाना कर दिया। बनवारीलाल के परिहन निजी वाहन से जिला चिकित्सालय ला रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस उक्त आरोपियों के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश में जुट गई।
परिवार के बीच चल रहा था जमीनी विवाद
पुलिस के अनुसार बनवारीलाल एवं आरोपी जागमती बियार के बीच कुछ वर्षो से जमीनी विवाद को लेकर विवाद चला आ रहा था। गांव के लोग समझा-बुझाकर मामले को शांत भी कराया था, लेकिन बीते दिन कल सोमवार को आरोपियों ने लाठी-डण्डे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिये। जहां उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही मौत हो गई। विवाद का मुख्य कारण जमीनी विवाद है।
