रीवा जिले के जलप्रपातों में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, रील, सेल्फी के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे सैलानी

रीवा,  मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते स्थानीय जलप्रपात पूरी तरह से गुलजार हो चुके हैं। मानसूनी मौसम में प्रकृति की इस अनुपम छटा को देखने और इसका आनंद लेने के लिए हर दिन भारी संख्या में महिला और पुरुष सैलानी यहाँ पहुँच रहे हैं।लेकिन इस प्राकृतिक सौंदर्य के बीच एक बेहद चिंताजनक तस्वीर भी सामने आ रही है, जहाँ लोग मनोरंजन के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ताजा मामला रीवा के प्रसिद्ध क्योटी जलप्रपात से सामने आया है। यहाँ रोजाना युवक-युवती, महिला और पुरुष बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने पहुँच रहे हैं। जिनके द्वारा सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर सैलानियों द्वारा फोटो खींचने, सेल्फी लेने और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का दौर जारी है। रील बनाने के जुनून में लोग खतरों की सारी सीमाएं पार कर रहे हैं। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई पर्यटक जलप्रपात के मुख्य डेंजर ज़ोन में दाखिल हो रहे हैं। पानी की तेज धारा के बिल्कुल नजदीक और गहरी खाई के मुहाने पर खड़े होकर लोग खतरनाक पोज में तस्वीरें ले रहे हैं। यहां जरा सा पैर फिसलने या पानी का स्तर अचानक बढ़ने पर यहाँ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बता दें कि पर्यटकों की इन्हीं लापरवाहियों के चलते क्योटी और पूर्वा जैसे जलप्रपातों पर हर वर्ष दर्दनाक हादसे होते हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा के निर्देश देने के बावजूद पर्यटक इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि चंद सेकेंड की रील और सोशल मीडिया पर चंद ‘लाइक्स’ पाने के लिए लोग आखिर अपनी कीमती जान को दांव पर क्यों लगा रहे हैं?स्थानीय प्रशासन और पुलिस से भी अपील की जा रही है कि वे इन पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Next Post

रक्षा थिंक टैंक में दूसरा वार्षिक व्याख्यान देंगे रक्षा राज्य मंत्री

Mon Aug 31 , 2026
नयी दिल्ली 31 अगस्त (वार्ता) रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मंगलवार को रक्षा क्षेत्र के स्वायत्त थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज’ के दूसरे वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मानेकशॉ सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान श्री सेठ का ‘राष्ट्र […]

You May Like