बाणसागर मुख्य बांध के रेडियल गेटों की ओपनिंग में डेढ़ गुना इजाफा 

सीधी। अत्यधिक बारिश के चलते बाणसागर मुख्य बांध के खोले गये 06 नग रेडियल गेटों की ओपनिंग को आज शाम से डेढ़ गुना ज्यादा कर दिया गया है। इससे सोन नदी का जल स्तर और तेजी से बढ़ेगा। तत्संबंध में गंगा कछार जल संसाधन विभाग रीवा के मुख्य अभियंता के आदेशानुसार बाणसागर मुख्य बांध के पूर्ण भराव जलस्तर को बनाए रखने हेतु खुले हुए रेडियल गेटों की ओपनिंग बढ़ाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। पूर्व में बाणसागर मुख्य बांध के 06 नग रेडियल गेट क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10 एवं 11 को 0.50 मीटर प्रत्येक की ओपनिंग पर संचालित किया जा रहा था, जिससे स्पिलवे से कुल 629.00 क्यूमेक्स जल का डिस्चार्ज हो रहा था।

निर्देशानुसार दिनांक 02 सितंबर 2026 को सायं 6:30 बजे, खुले हुए 06 नग रेडियल गेट क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10 एवं 11 को 2.00 मीटर प्रत्येक की ओपनिंग कर दिया गया है। फलस्वरूप स्पिलवे से वर्तमान में कुल 2458.00 क्यूमेक्स जल का डिस्चार्ज हो रहा है। वर्तमान में बाणसागर मुख्य बांध के स्पिलवे एवं पावर हाउस क्र.-03 से सोन नदी में छोड़े जा रहे जल का कुल प्रवाह 2631.87 क्यूमेक्स है।

Next Post

पहाड़ की धंसी सडक़, अमिलिया-हनुमना मार्ग बंद

Thu Sep 3 , 2026
सीधी। जिले में लगातार बारिश से अमिलिया-हनुमना मार्ग स्थित पहाड़ की आधी सडक़ धसकने से स्थानीय प्रशासन ने सुबह 11 बजे से आवागमन बंद करा दिया। महज दो पहिया वाहनों को निकलने दिया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल की कड़ी चौकसी शुरू हो गई है। लगातार हो रही […]

You May Like

मनोरंजन