
जबलपुर। शीतकालीन मौसम की शुरुआत और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिले के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने स्कूल समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश 19 नवंबर 2025 से प्रभावी होगा। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक की सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई नवोदय और केंद्रीय विद्यालय प्रातः 9 बजे या उससे बाद प्रारंभ होंगे। कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं प्रातः 8:30 बजे से शुरू होंगी।
सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि कम तापमान और ठंड के प्रभाव से बच्चों को बचाया जा सके।
