पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छोड़ दिया, एएसपी से शिकायत 

जबलपुर। खितौला थाने में दर्ज एक अपराध के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किए जाने के बाद छोड़ दिया है। जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएं और दोषियों पर कार्रवाई हो। यह शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी से की गई।

शिकायतकर्ता प्रमोद पटेल ने बताया कि खितौला थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 345/25 के नामजद आरोपी जितेन्द्र पटेल को 12 नवंबर 2025 को ओमती पुलिस द्वारा आरोपी जितेन्द्र पटेल को जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर के गेट नंबर 4 के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को खितौला पुलिस को हस्तांतरित किया गया। इसके बावजूद आरोपी को खितौला पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया जिसकी निष्पक्ष जांच की जाएं‌।

Next Post

वृद्ध का शव मिला, ठंड से मौत की आशंका 

Tue Nov 18 , 2025
जबलपुर। धनवंतरी नगर चौक पर एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। मौत कैसे, किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है हालांकि ठंड लगने से मौत की आशंका है, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like