ग्वालियर जिले में अब 255 नए मतदान केंद्र बनाए गए

 ग्वालियर: जिले में मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तिकरण किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, जिले में अब 255 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1679 से बढ़कर 1934 हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस बदलाव के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में उन्हें नए मतदान केंद्रों के संबंध में अपने सुझाव देने के लिए भी कहा गया। बैठक से पहले, श्रीमती चौहान ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण भी कराया।

यह कदम भारत निर्वाचन आयोग के उस निर्देश के बाद उठाया गया है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी मतदान केंद्र में 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। ग्वालियर जिले में 369 ऐसे मतदान केंद्र पाए गए थे, जिनमें मतदाताओं की संख्या इस सीमा से अधिक थी। इनमें से 114 मतदान केंद्रों के मतदाताओं को पास के अन्य केंद्रों में मिला दिया गया, जबकि 255 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदान को अधिक सुगम बनाना है।

Next Post

श्री सनातन धर्म मंदिर में राधारानी का छठी महोत्सव 5 सितम्बर को

Thu Sep 4 , 2025
ग्वालियर: शुक्रवार 5 सितंबर को श्री सनातन धर्म मंदिर में राधा रानी का छठा महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान चक्रधर का रासेश्वरी श्री राधा रानी के रूप में अनुपम श्रृंगार होगा। चक्रधर सभागार में सुप्रसिद्ध भागवतआचार्य पंडित सतीश कौशिक की ब्रज भाव से युक्त मधुर भजन संध्या होगी। […]

You May Like

मनोरंजन