बहू ने की थी ससुर की हत्या,लावाघोघरी पुलिस ने अंधे हत्याकंड का किया खुलासा

छिंदवाड़ा। खर्च के लिए रुपए नही देने पर बहू ने पलंग के पाए से अपने ससुर को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया. लावाघोघरी पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लावाघोघरी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले जितेन्द्र आर्मे ने थाना में सूचना दी कि उसके पिता कृष्णराव पिता बाबूराव का शव उसके मकान की छेड़ी में पड़ा हुआ है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने पाया कि मृतक के मुह नाक से खून निकल रहा है उसके साथ मारपीट करने से उसकी मौत हुई है. उक्त मामला गंभीर होने से पुलिस ने मृतक के परिजनो एवं आसपास के लोगों से मनोवैज्ञानिक तरीके से व स्वान स्काड एवं फिंगर प्रिन्ट एवं एफएसएल की टीम की सहायत से मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस की जांच में सामने आया कि

मृतक कृष्णराव पिता बाबूराव आर्मे 65 वर्ष 27 दिसंबर के रात्रि मे अपने पुराने मकान मे खाना खाकर रोज की भाति सोने को था एवं उस समय उसकी बहू आरोपी सुनिता आर्मे पति जितेन्द्र आर्मे वहां पहुंची और मृतक ससुर के पास जाकर खर्च के लिए रुपए मांगने लगी. उस समय घर मे कोई नही था ससुर व्दारा बहू को रुपए नही देने पर आरोपी सुनिता ने वही पास में रखे लकड़ी से बना पलंग का पाया उठाकर मृतक के सर मे चोट मारी जिससे मृतक वही गिर पडा बाद मे बहू व्दारा मृतक को लगातार 8-10 बार सीने मे, पेट मे, हाथ मे चोट मारकर हत्या कर दी एवं लाश को छेन्डी में फेंक दिया. पलंग के पास पड़े खून को मिट्टी डाल कर साक्ष्य छिपाने की नियत से साफ कर दिया और पलंग के पाये को छिपा दिया था.

मगरमच्छ के बहाती रही आंसू

पुलिस की कार्यवाही के दौरान आरोपी बहू सुनिता ससुर की लाश के पास बैठ कर मगरमच्छ आंसू निकालती रही पुलिस को उस पर शक ना हो. आरोपी सुनिता ने अपने ससुर की रोक टोक से परेशान और उसका पति मृतक का एकलैता बेटा था. ससुर के मरने के बाद ससुर का माकान उसका हो जाएगा, क्यो कि आरोपी सुनिता का पति नशा करने का आदी है. लालच में आकर सुनिता ने ससुर की हत्या कर दी.

इस टीम को मिली सफतला ००००

इस हत्याकांड का खुलासा करने में लावाघोघरी थाना प्रभारी निरी आफताब खान, सांवरी चौकी प्रभारी उनि मुकेश व्दिवेदी, उनि ररामकुमार मार्को, सउनि गुणवंत पवार, प्रआर. शिवहरी मिश्रा, आर. पूरन आर. प्रकाश, आर. नवीन, म.आर.अर्चना , म.आर. शैलकुमारी की विशेष भूमिका रही.

Next Post

ननि आयुक्त से मिलकर लोगों ने की शिकायत, कब्जा हटाकर बने बाल उद्यान 

Mon Dec 29 , 2025
भोपाल। कोलार इलाके वार्ड 83 राजवैद्य बी सेक्टर कॉलोनी में नाले के किनारे शासकीय जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है. सोमवार को स्थानीय लोग शिकायत लेकर माता मंदिर नगर निगम कार्यालय पहुंचे. आयुक्त संस्कृति जैन को ज्ञापन देकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की. लोगों ने इस मौके […]

You May Like