ग्वालटोली में गोवंश पकडऩे का विरोध,नगर पालिका कर्मचारियों पर रुपए मांगने का आरोप

नीमच। ग्वालटोली क्षेत्र में रविवार को गोपालकों ने नगर पालिका द्वारा पकड़े गए गोवंश के विरोध में चक्का जाम कर दिया। आरोप लगाया गया कि नपा कर्मचारी घरों के बाहर और गली-मोहल्लों में घूमने वाली गायों को पकडक़र ले जाते हैं, जबकि नियम के अनुसार केवल हाईवे और मुख्य सडक़ों पर बैठी गायों को पकडऩे का अधिकार है।गोपालक बनवारी पटेल ने बताया कि जब वे अपनी गायों को छुड़ाने जाते हैं तो नगर पालिका कर्मचारी उनसे रुपए की मांग करते हैं। इसी के विरोध में उन्होंने सडक़ पर चक्का जाम कर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति की जानकारी मिलने पर पुलिस और नगर पालिका अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज गोपालकों को समझाइश दी।मौके पर पहुंचे नगर पालिका अधिकारी टेकचंद बुनकर ने कहा कि गोपालकों ने कर्मचारियों पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गोपालकों की मांग है कि उनके घरों के सामने या गली में घूम रही गायों को नगर पालिका द्वारा न पकड़ा जाए। अधिकारी ने एचओ को भी मौके पर बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए। लंबी समझाइश के बाद गोपालक मान गए और चक्का जाम समाप्त किया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगे से घरों के बाहर घूमने वाली गायों को नहीं पकड़ा जाएगा तथा रिश्वतखोरी से जुड़े आरोपों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटनाक्रम से क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति सामान्य कराई गई।

Next Post

राजा रघुवंशी के तीन हत्यारे बेचैनी में... जेल में मांग रहे नींद की गोलियां या जहर

Sun Aug 24 , 2025
इंदौर. ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी जेल में अब मानसिक दबाव झेल रहे हैं. हत्या के आरोपी आकाश, आनंद और विशाल को सलाखों के पीछे चैन की नींद नहीं आ रही है. उनकी आंखों के सामने हर समय राजा का चेहरा घूम रहा है. जबकि सोनम और राज […]

You May Like