विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर बैरागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल बैरागढ़ में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सिविल अस्पताल बैरागढ़ के अधीक्षक डॉ. जे.के. जैन, मुख्य नर्सिंग ऑफिसर डॉ. दीपिका टिले और श्रीमती राजी शाजी ने मार्गदर्शन किया। उमंग हेल्थ टीचर नेहा ठाकुर व हेल्थ काउंसलर आकाश नमदेव ने संचालन किया। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, चिंता और मित्रम (GATEKEEPER) मॉडल पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों को आत्महत्या के संकेत पहचानने, संवाद बढ़ाने और सही विशेषज्ञ तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया गया। “आत्महत्या पर विमर्श को बदलना” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में टेली मानस हेल्पलाइन 14416, उमंग हेल्पलाइन 14425 और Just Ask चैटबॉट की जानकारी दी गई। साथ ही, मनहित एप पर स्वयं मूल्यांकन कराया गया और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।

Next Post

मऊगंज में खाद के लिये मची मारामारी, प्रशासन के दावे झूठे

Wed Sep 10 , 2025
मऊगंज।मऊगंज जिले में खाद की मारामारी मची हुई है, किसानो को खाद नही मिल रही है. खुले आसमान के नीचे तडक़े 4 बजे से किसान कतार में खड़े हो जाते है और शाम तक उन्हे यूरिया खाद नही मिलती. मऊगंज प्रशासन के दावे झूठे साबित हो रहे है. खाद की […]

You May Like