मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पहुंचे दमोह, मां बड़ी देवी मंदिर में दर्शन कर शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

दमोह। मप्र मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी शनिवार को दमोह पहुंचे।दमोह पहुंचने पर सर्वप्रथम वे आमचौपरा स्थित मोंटी रैकवार के निवास पहुंचे और उनके ससुर जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।इसके बाद मंत्री पटेल मां बड़ी देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर के पुजारी पंडित आशीष दत्त कटारे जी के पिताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।मंत्री ने दोनों परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का आग्रह किया।इस अवसर पर नरेंद्र बजाज, सुशील गुप्ता, कैलाश शैलार,सोमेश गुप्ता, सतीश तिवारी,शिवचरण पटेल, राजकुमार सिंह, चंद्रकांत पौराणिक,रवि शास्त्री,रामेश्वर चौधरी, सीएसपी एचआर पांडे, सब इंस्पेक्टर प्रियंका पटेल के अलावा और भी जन मौजूद रहे।

Next Post

राम मंदिर ट्रस्ट की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Sat Jul 11 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ट्रस्ट को तत्काल भंग करने तथा पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी […]

You May Like