विक्षप्त ने पूर्व मंत्री की प्रतिमा की पन्नी फाड़ने का किया प्रयास 

सीधी। शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस के सामने स्थापित पूर्व मंत्री स्व. इंद्रजीत कुमार की प्रतिमा की पन्नी फाडऩे के उद्देश्य से आज एक विक्षिप्त स्थल में पहुंच गया । उसके द्वारा जैसे ही पन्नी फाडऩे का प्रयास शुरू किया गया स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके में आकर उसे भगा दिया। यदि समय पर पुलिस न पहुंचती तो वह विक्षिप्त युवक प्रतिमा का अनावरण भी कर देता। हालांकि इस मामले में भी विलंब किया जा रहा हैं। प्रतिमा स्थापित करने के कई दिन गुजर गए लेकिन अनावरण की तिथि निश्चित नहीं हो पाई है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली विवेक द्विवेदी ने बताया कि जानकारी मिली कि सुबह 10 से 11 बजे के बीच कोई विक्षिप्त व्यक्ति प्रतिमा के नीचे पन्नी फाडऩे का प्रयास कर रहा था। जैसे ही जानकारी मिली स्टाफ को भेजा जहां उसे भगा दिया गया है।

Next Post

जिम्बाब्वे ने बंगलादेश को 25 रन से हराया

Mon Jul 6 , 2026
हरारे, 06 जुलाई (वार्ता) कप्तान रिचर्ड न्गारावा और ब्रैड इवांस के तीन-तीन विकेटों की बदौलत जिम्बाब्वे ने बंगलादेश को सोमवार को 25 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। जिम्बाब्वे ने 36.4 ओवर में 141 रन बनाने के बाद बंगलादेश को 33.1 ओवर […]

You May Like