एसपी आनंद कलादगि देर रात बाइक से निकपर, असामाजिक तत्वों पर कसी नकेल

दमोह: शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने देर रात औचक भ्रमण किया।एसपी कलादगि बाइक से शहर की सड़कों पर निकले। इस दौरान उन्होंने उन स्थानों का विशेष रूप से निरीक्षण किया जहां असामाजिक तत्व शराब पीने और अन्य गतिविधियों में लिप्त रहते हैं।

भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस, तहसील ग्राउंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों का कोतवाली पुलिस स्टाफ के साथ निरीक्षण किया गया। मौके पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की गई।पुलिस अधीक्षक ने स्टाफ को निर्देश दिए कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Next Post

एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर:क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक चर्चित मामले में छह माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे पकड़ने में सफलता मिली.एनडीपीएस एक्ट के […]

You May Like