एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक चर्चित मामले में छह माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे पकड़ने में सफलता मिली.एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनके कब्जे से 53.96 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) और एक ब्रेजा कार जब्त की गई थी.

मामले की जांच के दौरान अरमान पिता आजम खान उम्र 23 साल निवासी ग्राम सूरजनी, जिला मंदसौर की संलिप्तता सामने आई थी. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी से ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है. मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

पूछताछ की जा रही है…
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.
डीसीपी क्राइम, राजेश त्रिपाठी

Next Post

एनएससी परिसर में भरा बारिश का पानी

Sat Jul 18 , 2026
सिंगरौली: आज शुक्रवार की दोपहर के वक्त तेज हवाओं के झोको के साथ बैढ़न समेत कई स्थानों झमाझम बारिश हुई। बारिश का असर इतना तेज रहा कि नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत के बरामदे में इस तरह पानी भरा कि लोगों का आना-जाना भी बंद हो गया। आलम यह था कि […]

You May Like