रीठी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर, 5 लोग घायल 

कटनी। जिले के रीठी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार रीठी से शराब की पेटी लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरी बाइक पर सवार पति, पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। वहीं, शराब ले जा रहा युवक भी इस हादसे में जख्मी हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रीठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

ओंकारेश्वर में श्रद्धालु से 3 लाख की चोरी, 3 महीने बाद दर्ज हुआ केस

Thu Apr 23 , 2026
खंडवा। धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में एक महिला श्रद्धालु के साथ होटल रूम में चोरी का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेंगलुरु निवासी अंजली राउत के कमरे से करीब 2.82 लाख रुपए कीमत के दो सोने के कंगन गायब हो गए। […]

You May Like