आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी को 2-0 से हराकर राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब ने जीता खिताब

सूरत, (गुजरात) 29 दिसंबर, (वार्ता) राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने सोमवार को वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय हॉकी मैदान पर आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी को 2-0 से हराकर तीसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2025 जोन ए और बी का खिताब जीता। रितु रानी हॉकी को हराकर सेल हॉकी अकादमी तीसरे स्थान पर रही।

आज यहां राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने फाइनल में आर्मी बॉयज़ स्पोर्ट्स कंपनी के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। अली रज्जाक ने (35वें) और सन्मुख सिंह ने (56वें) मिनट में महत्वपूर्ण गोलकर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।

तीसरे स्थान के मैच में, सेल हॉकी अकादमी ने रितु रानी हॉकी अकादमी के खिलाफ 7-0 से जीत हासिल करके तीसरा स्थान पक्का किया। अरुण लकड़ा ने (13वें, 34वें) मिनट में दो गोल किए, जबकि बिकाश कैथा ने (15वें), मोहम्मद शाहिद ने (17वें), कैलाश कुजूर ने (22वें), मिलन अथोकपम ने (28वें) और मालेमंगनबा अकोइजम ने (35वें) मिनट में सेल हॉकी अकादमी के लिए गोल किए।

इससे पहले दिन में, तीसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2025 जोन ए और बी के सेमीफाइनल उसी जगह पर हुए। राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी और एस.जी.पी.सी. हॉकी अकादमी ने जीत हासिल करके फाइनल में अपनी जगह बनाई।

राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने पहले सेमीफाइनल में घुमनहेड़ा राइज़र्स अकादमी के खिलाफ 8-1 से जीत दर्ज की। प्रिंस सिंह ने (सातवे, 58वें), अमनदीप (11वें, 47वें) और जरमन सिंह ने (25वें, 59वें) मिनट में दो-दो गोल किए, जबकि वरिंदर सिंह ने( दूसरे) और उत्कर्ष ने (13वें) मिनट भी जीतने वाली टीम के लिए गोल किए। घुमनहेड़ा राइजर्स एकेडमी के लिए हितेश कटारिया ने (47वें) मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया।

दूसरे सेमीफाइनल में, एसजीपीसी हॉकी एकेडमी ने नामधारी इलेवन को 2-1 से हराया। दिलजीत सिंह ने (37वें) और जगजीत सिंह ने (39वें) मिनट में पहली टीम के लिए गोल किए, जबकि सहजप्रीत सिंह ने (53वें) मिनट में दूसरी टीम के लिए गोल किया।

राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी 30 दिसंबर को फाइनल में एसजीपीसी हॉकी एकेडमी से भिड़ेगी। उसी दिन, घुमनहेड़ा राइजर्स एकेडमी और नामधारी इलेवन तीसरे स्थान के मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगे।

 

 

 

 

Next Post

देशभक्ति-जनसेवा की मिसाल: शुजालपुर और सागर में पुलिस की मानवीय पहल, बच्चों और युवाओं को मिली राहत

Mon Dec 29 , 2025
भोपाल: अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना जहाँ मध्यप्रदेश पुलिस की मूल जिम्मेदारी है, वहीं आम नागरिकों की सेवा और सहायता के प्रति उसकी संवेदनशीलता भी निरंतर सामने आ रही है। शाजापुर जिले के शुजालपुर और सागर जिले में सामने आए दो सराहनीय मामलों में पुलिस की त्वरित और मानवीय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।