
पांढुरना। नगर के कबाडी मोहल्ले के तीन तथा ग्राम मोरडोंगरी के एक युवक द्वारा महाराष्ट्र के लोगों के घरों से सोने,चांदी के आभुषण, नगद राशि के साथ ही कृषकों के खेतों से कृषि उपज चुराकर इसे पांढुरना लाते हुए यहा के व्यापारियों को बेचते रहे है,महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढऩे पर इन चोरों की निशानदेही पर अब नगर के सराफा तथा गल्ला व्यापारियों से महाराष्ट्र पुलिस इन व्यापारियों से चोरी की सामग्री जप्त कर रहीं है,इस कार्यवाहीं के चलते सफेद पोश व्यापारियों में हडक़ंप मचा हुआ है।
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा बीते बुधवार की अल सुबह पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के शास्त्री वार्ड के कब्बाडी मोहल्ले के तीन युवकों के साथ ही इनकी निशानदेहीं पर ग्राम मोरडोंगरी के भी एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी को भी गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि कब्बाडी मोहल्ले में रहने वाले तीन युवकों द्वारा सीमावर्ती महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर जिले के ग्राम केलवद , नरखेड,खापरखेड़ा सहित कई ग्रामों में रहने वाले लोगों के घरों से सोने,चांदी के आभूषण तथा नगद राशि के साथ ही महाराष्ट्र के किसानों के खेतों से कृषि उपज गेहूं,तुअर,कपास चुराकर इस कृषि उपज को पांढुरना नगर मुख्यालय के लगे ग्राम मोरडोंगरी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के पिकअप वाहन में लाद्कर इसे पांढुरना लाते हुए यहां के गल्ला व्यापारियों को अनाज तो सराफा व्यापारियों को सोने चांदी के आभूषण बेचते रहे।
सबसे पहले तो महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कबाड़ी मोहल्ले के पकड़े गए इन तीन चोरों की निशानदेही पर ग्राम मोरडोंगरी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को पकड़ा बताया जा रहा है कि यह ट्रांसपोर्ट व्यवसायी इन चोरों द्वारा चुराई गई सामग्री को अपने पिकअप वाहन में लादकर पांढुरना लाते हुए इस कृषि उपज तथा सोने चांदी के आभुषणों को नगर के शंकर नगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग से लगी दुध,दही,पनीर,घी का व्यापार करने वाले अपने रिश्तेदार की मदद से नगर के गल्ला तथा सराफा व्यापारियों को बेचता रहा है।
महाराष्ट्र नागपुर की क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सबसे पहले इस पिकअप वाहन तथा इसके मालिका को गिरफ्तार किया इसके बाद इस चारों चोरों की निशानदेही पर अब महाराष्ट्र की जांचकर्ता पुलिस द्वारा बीते कुछ दिनों से नगर के शांति निकेतन,अमरावती मार्ग, घनपेठ, नेशनल हाईवे तथा नगर के मुख्य बाजार चौक में स्थित गल्ला व्यापारियों के दुकानों पर पहुंचकर इन व्यापारियों द्वारा इन चोरों से खरीदी गई कृषि उपज को जप्त कर रहे है ।
वहीं शनिवार की शाम को महाराष्ट्र की पुलिस ने नगर के गुजरी बाजार स्थित कुछ चिन्हिंत सराफा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में पहुंचकर इन चोरों द्वारा बेची गई तथा गिरवी रखी गई सोने,चांदी के आभूषण भी जप्त कर अपने साथ ले गई। अब नगर वासियों में इन सफेद पोश गल्ला तथा सराफा व्यापारियों की साफ सथुरी छबी उजागर हो रहीं है जो अपने आप को पाक साफ होकर व्यापार करने की दुहाई देते नहीं थकते।
