डीजेबी टेंडर घोटाले में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से आप का भ्रष्टाचार उजागर- देवेंद्र

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के उन्नयन से जुड़े कथित टेंडर घोटाले में एसीबी द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने दस वर्षों से अधिक के शासन में दिल्ली के किसी भी विभाग को भ्रष्टाचार से नहीं छोड़ा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना की राशि बढ़ाने, निविदा शर्तों में हेरफेर और राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोपों से आप सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि मामले में पूर्व डीजेबी सीईओ उदित प्रकाश राय समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने ईमानदारी और पारदर्शिता का वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन बाद में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे।

उन्होंने डीजेबी की वित्तीय स्थिति, शराब नीति और कथित ‘शीशमहल’ खर्च का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह आप नेताओं को संरक्षण दे रही है और कहा कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

Next Post

डॉलर की कमजोरी से रुपया मजबूत

Wed Aug 19 , 2026
मुंबई, 19 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में रही कमजोरी से बुधवार को रुपया एक पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.73 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 13 पैसे लुढ़ककर 95.74 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपये में आज […]

You May Like